Hindi Month - 2026 was organized in the institute from September 01, 2026 to September 30, 2026
हिंदी माह - 2026
Overview:
उच्चत्तर शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार संस्थान में हिंदी माह - 2026 का आयोजन दिनांक सितंबर 01, 2026 से सितंबर 30, 2026 तक किया गया। हिंदी माह के दौरान निम्नलिखित कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
1. दिनांक सितंबर 01, 2026 को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के माननीय निदेशक महोदय द्वारा हिंदी माह - 2026 का शुभारंभ किया गया।
2. दिनांक सितंबर 04, 2026 को 'हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हिंदी कविता का पाठ किया गया।
3. दिनांक सितंबर 18, 2026 को 'प्रशासनिक शब्दावली अनुवाद प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रशासनिक शब्दावलीयों का अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद किया गया।
4. दिनांक सितंबर 21, 2026 को 'हिंदी श्रुतिलेख प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा हिंदी लेखन में प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।
5. दिनांक सितंबर 23, 2026 को 'हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। निबंध का विषय "कृत्रिम बुद्धिमत्ता - मानवता के लिए वरदान या अभिशाप" था। इस तकनीकी विषय पर संस्थान के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा अपने विचार निबंध के माध्यम से व्यक्त किए गए।
6. दिनांक सितंबर 25, 2026 को 'हिंदी बहुविकल्पीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से संस्थान के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा अपने सामान्य ज्ञान का परीक्षण करने का अवसर प्राप्त हुआ।
7. दिनांक सितंबर 30, 2026 को हिंदी माह का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के माननीय निदेशक, माननीय कुलसचिव ने हिंदी माह के दौरान आयोजित किए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस अवसर पर संस्थान के राजभाषा कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष, राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्यों के अतिरिक्त संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने भी उपस्थिति दर्ज करायी।
समापन समारोह के दौरान माननीय निदेशक महोदय, माननीय कुलसचिव महोदय एवं अध्यक्ष, राजभाषा कार्यान्वयन समिति ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री निशांत कुमार, कनिष्ठ अनुवादक (राजभाषा) के द्वारा किया गया।
समापन समारोह के दौरान माननीय निदेशक महोदय, माननीय कुलसचिव महोदय एवं अध्यक्ष, राजभाषा कार्यान्वयन समिति ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री निशांत कुमार, कनिष्ठ अनुवादक (राजभाषा) के द्वारा किया गया।